Tuesday, April 22, 2025

अध्यापिका का अश्लील फोटो, विडियो वायरल करने की धमकी देकर चार साल से कर रहा दुष्कर्म

जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के एक कम्पोजिट विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापिका का अश्लील फोटो, विडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर चार साल से दुष्कर्म करने व 11 लाख रुपये हड़प लेने के आरोपित को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी निगोह निवासी विनोद कुमार है।

पुलिस के अनुसार अध्यापिका वाराणसी जिले की रहने वाली है और वह क्षेत्र के एक विद्यालय में सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात है। वह निगोह बाजार में एक किराए के मकान में रहती है। आरोप है कि निगोह गांव निवासी विनोद कुमार ने अश्लील वीडियो व फोटो बना लिया। विनोद ने अध्यापिका को ब्लैकमेल कर फोटो को वायरल करने की धमकी देकर वर्ष 2021 से 2024 तक शारीरिक सम्बंध बनाता रहा। इस बीच वह अध्यापिका से धीरे-धीरे करके 11 लाख रुपये भी ले लिया। अध्यापिका ने जब अपना पैसा मांगा तो आरोप है कि वह फिर वीडियो, फोटो वायरल करने की धमकी देने के साथ ही पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। महिला थक हार कर मामले की शिकायत पुलिस से की।

थानाध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि अध्यापिका की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित निगोह बाजार में फर्नीचर का काम करता है।

यह भी पढ़ें :  मुजफ्फरनगर में विवाहिता की दहेज की मांग को लेकर की गई हत्या के मामले में तीन को सजा
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय