Monday, April 21, 2025

गाजियाबाद में गर्मी तोड़ रही रिकार्ड, जलवायु परिवर्तन के कारण बढ़ रहा तापमान

गाजियाबाद। गाजियाबाद में गर्मी रिकार्ड तोड़ रही है। तापमान हर दिन बढ़ रहा है। ग्लोबल वार्मिंग का असर सीधा—सीधा मौसम पर दिखाई दे रहा है। ऐसे हाल में हर साल मौसम का पैटर्न बदल रहा है।

 

इसी के चलते मई माह में अधिक गर्मी पड़ रही है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. सूरज देव की माने तो पिछले चार दशक में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री जाने का अनुमान है। इससे पहले वर्ष 1982 में गाजियाबाद का तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस था। 2019 में महानगर का अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस रहा था।

 

इस साल 2024 में मई में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण होने वाले जलवायु परिवर्तन के लिए सबसे अधिक जिम्मेदार ग्रीन हाउस गैस हैं। ग्रीन हाउस गैस गर्मी या उष्मा को अपने भीतर सोख लेती हैं। ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन से वायुमंडल का संतुलन बिगड़ जाता है।

यह भी पढ़ें :  गाज़ियाबाद में राजनगर एलेवेटेड रोड को वसुंधरा, इंदिरापुरम व सिद्धार्थ विहार से जोड़ने की तैयारी, जीडीए शीघ्र ही शुरू करायेगा फिज़िबिलिटी स्टडी
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय