Saturday, September 21, 2024

गर्मी ने किया जीना मुहाल, तापमान ने तोड़ा रिकार्ड

मेरठ। गर्मी ने जीना मुहाल कर दिया है। मौसम विज्ञानी बता रहे हैं कि जून की गर्मी ने पिछले छह दशक का रिकार्ड तोड़ दिया है। तापमान 44.2 डिग्री पहुंच गया है। हाल फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं।
पर्यावरण विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि समय रहते पेड़ों का कटान और ग्लोबल वार्मिंग कम नहीं हुआ तो भविष्य में हालात और भयावह होंगे। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। जून के महीने में अधिकतम तापमान सामान्य 38 डिग्री होना चाहिए, लेकिन सामान्य से 6 डिग्री तापमान ऊपर चल रहा है।
1959     38.4
1965      39.1
1970     40.1
1975     39.1
1980     40.9
1985     34.5
1990    36.8
1995     38.6
2000     37.7
2005     32.8
2010    41.5
2011    39.2
2012    39.7
2013    41.1
2014    38.1
2015    37.0
2016    39.4
2017    41.0
2018    40.8
2019    43.0
2020    42.0
2021     41.8
2022     41.1
2022    42.8
2023     43.8
2024     44.2
मार्च से जुलाई तक भीषण गर्मी के बीच बारिश की जरूरत ज्यादा होती है।

-बारिश न होने से किसानों को हरा, धान, ईंख की फसल को अधिक पानी देना पड़ता है। बारिश का पानी है सबसे अच्छा है, ट्यूबवेल से होने वाली सिंचाई से ज्यादा बारिश का पानी अच्छा माना गया है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मौसम वैज्ञानिक यूपी शाही का कहना है कि पिछले पांच छह दशक में ऐसी गर्मी जून में नहीं देखी गई है। इस बार मानसून अच्छा है तो मानसून के आने से ही राहत मिलने के आसार है। कृषि वैज्ञानिक आरएस सेंगर ने कहा कि अब साल दर साल मौसम का पैटर्न बदलने से ये हालात हो रहे हैं। तापमान 45 तक पहुंच रहा है। आने वाले समय के लिए भी अच्छा संकेत नहीं हैं। गर्मी इस बार सारे रिकार्ड तोड़ रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय