Saturday, April 26, 2025

गाजियाबाद में महिला की हत्या का केस सॉल्व करते हुए पुलिस ने दो पड़ोसियों को किया गिरफ्तार

गाजियाबाद। गाजियाबाद में बुधवार को एक महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस की अलग-अलग टीम केस को वर्कआउट करने में जुटी हुई थी। पुलिस ने इस मामले में पड़ोस में रहने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने महिला की गला रेत कर हत्या की थी। पकड़े गए दोनों आरोपियों ने महिला की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि वो घर के पास शराब पीकर खड़ा होने से मना करती थी।

वारदात के बाद दोनों घर से मोबाइल-ज्वेलरी लूटकर भाग निकले। पुलिस ने 24 घंटे से भी कम वक्त में इस वारदात का खुलासा करते हुए गुरुवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

लोनी थाना क्षेत्र की न्यू विकासनगर कॉलोनी निवासी विनोद शर्मा की तलाकशुदा बहन गिरिजा पिछले ढाई साल से अपने भाई संग रह रही थी। बुधवार सुबह भाई विनोद और भतीजा आदित्य शर्मा काम पर चले गए। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खुला देखा। अंदर गिरिजा का शव पड़ा हुआ था। सिर से खून बह रहा था। आशंका जताई गई कि सिर पर भारी वस्तु से प्रहार करके हत्या की गई है। आदित्य शर्मा ने अपनी बुआ की हत्या की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई।

[irp cats=”24”]

डीसीपी ग्रामीण विवेक चंद्र श्रीवास्तव ने बताया, इस हत्याकांड में पंकज कुमार और अंकित कसाना को गुरुवार को गिरफ्तार किया है। दोनों मृतका के घर के पीछे वाली गली में रहते हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे आपस में दोस्त हैं और दिल्ली के शाहदरा में अलग-अलग जगहों पर काम करते हैं। वे अक्सर शराब पीते हैं और गिरिजा के मकान के पास कोने पर खड़े हो जाते हैं। गिरिजा इसका विरोध करती थी। इससे उन्हें कई बार अपनी बेइज्जती महसूस हुई।

आरोपियों ने इसका बदला लेने के लिए गिरिजा को रास्ते से हटाने की प्लानिंग बनाई। दोनों आरोपियों को पता होता था कि दिन में गिरिजा अकेली रहती है। इसी का फायदा उठाकर 18 अक्टूबर की दोपहर पौने दो बजे दोनों घर में घुस गए। उस वक्त वो घर में झाड़ू पोंछा लगा रही थी। दोनों युवकों को देखकर वो चिल्लाने लगी।

इस पर अंकित ने गिरिजा के बाल पकड़े और पंकज ने उसको थप्पड़ मारे। फिर भी गिरिजा का चिल्लाना बंद नहीं हुआ तो अंकित ने अपनी जेब में रखे चाकू से उसके गले पर कई बार प्रहार कर दिए। वो लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी। जिसके बाद आरोपी बेड पर रखा मोबाइल और कुछ ज्वेलरी लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि ज्वेलरी बरामद कर ली गई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय