Saturday, May 18, 2024

मेरठ में सात दिन बाद पारा 40 के पार, दिन में चल रही लू

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |
मेरठ। एक हफ्ते में फिर से पारा 40 के पार पहुंच गया है। गर्मी का असर दिन में बना रहा और लू के बीच सूरज की तपिश ने धूप में झुलसा दिया है। मौसम के तल्ख तेवरों के बीच शाम के समय आसमान पर हल्के बादल भी दिखे। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, उसका ज्यादा तराई क्षेत्र में दिखेगा।
हवा की रफ्तार शांत होने के चलते मौसम बदला और तेज धूप और लू के थपेड़ों के बीच तापमान फिर से 40 डिग्री के ऊपर पहुंच गया। जिस कारण से दिन भर शहरवासियों को गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. यूपी शाही का कहना है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय हो रहा है, जिसका असर पूर्वी उत्तर प्रदेश और तराई क्षेत्र बिजनौर से रामपुर, मुरादाबाद, पीलीभीत तक दिखाई देने के आसार है।
मेरठ और आसपास में तापमान 40 डिग्री के आसपास रहेगा। शनिवार को एक्यूआई में बढोतरी हुई। यह 154 से बढ़कर 193 पर पहुंंच गया। शहर में जयभीमनगर 186, गंगानगर 159, पल्लवपुरम 233, दिल्ली रोड 220, बेगमपुल 211 दर्ज किया गया। पिछले चौबीस घंटे में एक्यूआई में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय