Monday, April 7, 2025

मेरठ में सड़क किनारे खड़े युवक पर गिरी हाईटेंशन लाइन, निकला धुंआ, वीडियो वायरल

मेरठ। मेरठ के समर गार्डन में रहने वाला नदीम अपने परिवार की महिला और एक बच्चे के साथ डॉक्टर को दिखाने जा रहा था। वह हापुड रोड पर ऑटो का इंतजार कर रहे थे।

इसी बीच उनके ऊपर हाईटेंशन लाइन का तार आकर गिर गया। जिसके चलते उनके शरीर में धुआं उठने लगा। स्थानीय लोगों ने बमुश्किल उनके शरीर से तार को हटाकर उनकी जान तो बचा ली।

लेकिन फिलहाल वह अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जिंदगी लड़ रहे हैं। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा रहा है कि परिवार की महिलाओं के साथ खड़े हुए नदीम के ऊपर जब तार गिरा तो परिवार की महिलाओं ने बचाने की कोशिश की।

स्थानीय लोगों ने नदीम के शरीर से तार को लकड़ी के माध्यम से हटाकर नदीम की जान तो बचा ली। लेकिन फिलहाल वह गंभीर रूप से झुलसा हुआ है परिवार की महिलाओं का रो रो कर बुरा हाल है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,432FansLike
5,533FollowersFollow
149,628SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय