Sunday, April 27, 2025

पर्यटन: गर्मी से राहत दिलाते हिल स्टेशन

गर्मी और उमस के मौसम में जब चिलचिलाती धूप एवं असहय  गर्मी पडऩे लगती है तब मनुष्य  इससे मुक्ति पाने कहीं जाने बेचौन हो जाता है। ऐसे में हिल स्टेशन सबसे अच्छी जगह सिद्ध होती है। ऐसे पर्वतीय  क्षेत्र हरे –  भरे एवं सुंदर दृश्यों से भरपूर होते हैं। जहां गर्मी की छुट्टियां को आराम से बिताया जा सकता है इसी प्रसंग में हम देश के प्रमुख हिल स्टेशन का यहां उल्लेख एवं वर्णन कर रहे हैं।

देहरादून – देहरादून का नाम आप सब ने सुना होगा। यह उत्तराखंड राज्य में स्थित है एवं उसकी राजधानी है। यह अपनी मनमोहक छटा, मंदिर एवं शैक्षणिक संस्थान आदि के कारण पर्यटकों में विशेष लोकप्रिय है। यहां अनेक शोध एवं अनुसंधान संस्थान हैं। गंगा, यमुना नदियों से घिरा देहरादून, दून वैली एवं दून घाटी के नाम से जाना जाता है।

शिमला –  हिमाचल प्रदेश स्थित शिमला देशी – विदेशी पर्यटकों का सबसे पसंदीदा एवं प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। यह देश का सबसे सुंदर पर्वतीय  क्षेत्र है। यहां बारहों मास पर्यटकों की भीड़ रहती है। यहां के पहाड़ों पर ऊंचे – ऊंचे सुंदर एवं हरे-भरे पेड़-पौधे हैं। जिन पर यहां बर्फ की चादर जम जाती है। यहां का प्राकृतिक वातावरण सबका मन मोह लेता है।

[irp cats=”24”]

माउंट आबू – मरुस्थलीय प्रदेश राजस्थान का एकमात्र पर्वती क्षेत्र माउंट आबू है। यह अरावली पर्वत श्रृंखला में मौजूद है यह तपती धूप में शीतल हवा के समान है। यहां ऊंचे ऊंचे पहाड़ एवं चारों तरफ हरियाली है जो मन मोह लेते हैं। यहां की प्राकृतिक सुंदरता एवं ऐतिहासिक मंदिर पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।

पंचगनी- महाराष्ट्र में पांच पहाडिय़ों से घिरा पंचगनी हिल स्टेशन है। इसे महाबलेश्वर का सिस्टर  हिल स्टेशन भी कहा जाता है। यहां पर्यटकों को आकर्षित करने के प्राकृतिक दृश्य एवं स्थल मौजूद है । पास ही सुंदर कृष्णा नदी बहती है। जो धूप में ठंडक का अनुभव कराती है।

मसूरी – हिमालय एवं दून घाटी के बीच उत्तराखंड में बसा मसूरी छोटा सा किंतु बहुत सुंदर हिल स्टेशन है। यहां के पहाड़ बर्फ से ढके रहते हैं। कोलाहल से दूर यह पर्वती क्षेत्र अपने जमी बर्फ एवं हरे-भरे प्राकृतिक दृश्य से सबको आकर्षित करते हैं।

ऊटी –  पर्वतों की रानी ऊंटी का वास्तविक नाम उदक मंडल है। यह दक्षिण भारत के तमिलनाडु में स्थित है। यहां के खूबसूरत पहाड़ों पर नीले रंग के फूल मखमली चादर जैसे दिखते हैं। यहाँ के प्राकृतिक दृश्य एवं वनस्पति उद्यान सबको आकर्षित करते हैं।

मुन्नार – केरल का छोटा सा लेकिन बहुत सुंदर हिल स्टेशन है। यह अधिक प्रसिद्ध नहीं है किंतु की नदियों एवं यहां के फूल सब को अपनी ओर खींच लाते  हैं। यहां झरने, झील, नदियां एवं चाय के बागान हैं। मुन्नार में कुछ फूल ऐसे हैं जो 12 साल में एक बार खिलते हैं।

कोडाईकनाल- दक्षिण भारत के तमिलनाडु स्थिति सुंदर एवं मनमोहक हिल स्टेशन है। यहां के विशाल चट्टान, शांत झील, फूलों के बगीचे अनेक सुगंधित पौधे एवं फूलों की हवा सबका मन मोह लेते हैं। यहां की प्राकृतिक सुंदरता को सभी करीब से देखना चाहते हैं।

दार्जिलिंग – पश्चिम बंगाल स्थित यह हिल स्टेशन चाय बागान एवं सुंदर दृश्य तथा छुक – छुक करती रेलगाड़ी के कारण बहुत प्रसिद्ध है यहां चारों तरफ हरियाली ही हरियाली दिखाई देती है। पहाड़ों पर बादलों का डेरा रहता है। यहां बादलों की फुहार सब को रोमांचित एवं आकर्षित करती है।

मनाली-  यह उत्तर भारत के हिमाचल प्रदेश स्थित मनमोहक पर्वतीय  क्षेत्र है। इसे राजा मनु का घर कहा जाता है। यह  कुल्लू घाटी स्थित प्रमुख पर्यटन स्थल है। यहां हरे – भरे जंगल एवं पहाड़ के बीच गुजरती दूधिया नदियों को देख सबकी नजरें  ठहर जाती हैं। यहां अनेक झरने एवं दर्शनीय स्थल हैं। यहां के फूल एवं सेब के बगीचे सबके मनो मस्तिष्क पर छा जाते हैं।
– सीतेश कुमार द्विवेदी

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय