Friday, April 18, 2025

हिमांशु शेखर ने उत्तर रेलवे में मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी का कार्य संभाला

मुरादाबाद। भारतीय रेलवे यातायात सेवा (आईआरटीएस) के 2007 सिविल सेवा बैच के अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने सोमवार को उत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी का पदभार ग्रहण कर लिया है। श्री उपाध्याय अभी तक उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी के पद पर कार्यरत थे।

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर निवासी हिमांशु शेखर उपाध्याय की प्रारम्भिक शिक्षा अल्मोड़ा (उत्तराखंड) से हुई। इसके पश्चात इन्होनें इलाहाबाद विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर किया है। इन्होनें उत्तर मध्य रेलवे में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। जिसमें मंडल परिचालन प्रबंधक झांसी, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (सामान्य) प्रयागराज मंडल, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक आगरा तथा उप मुख्य यातायात प्रबंधक सह स्टेशन निदेशक, कानपुर आदि शामिल हैं।

यह भी पढ़ें :  भसीन इन्फोटेक पर ईडी ने दिल्ली, नोएडा और गोवा में नाै जगहों पर की छापेमारी, निवेशकों को दिया था धोखा
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय