Sunday, April 27, 2025

मेरठ में 26 जनवरी को होगी ऐतिहासिक ट्रैक्टर ब्लॉक तिरंगा मार्च

मेरठ। भारतीय किसान यूनियन के प्रयागराज महाकुंभ चिंतन शिविर में लिए गए निर्णय अनुसार ब्लॉक ट्रैक्टर तिरंगा मार्च की तैयारी भाकियू मेरठ ने जोर शोर से शुरू कर दी। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने ब्लॉक जानी और रोहटा के जिम्मेदार पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भोला झाल चक्की पर की। इस दौरान अनुराग चौधरी जिलाध्यक्ष ने सभी से ट्रैक्टर तिरंगा मार्च की तैयारी शुरू करने का आव्हान किया।

 

मुज़फ्फरनगर में कारीगर चालीस लाख रुपयों का आधा किलो सोना लेकर फरार, व्यापारियों में हड़कंप

[irp cats=”24”]

उन्होंने सभी से अपने अपने ग्रामों से बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों को मार्च में शामिल करने की अपील की है। उन्होंने किसान समस्याओं के समाधान करवाने का आव्हान किया। इस दौरान सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों ने एकजुट होकर ट्रैक्टर तिरंगा मार्च को ऐतिहासिक करने का संकल्प लिया। ब्लॉक जानी का ट्रैक्टर मार्च भोला झाल चक्की से शुरू होगा। राेहटा ब्लॉक का ट्रैक्टर मार्च जटपुरा से शुरू होगा। दोनों मार्च अपने अपने  ब्लॉक जानी ओर रोहटा तक पहुंचेगा। स्थानीय समस्याओं का समाधान संबंधित अधिकारियों से मांग करेंगे।

 

मुजफ्फरनगर में सुजूकी एजेंसी व राज डुप्लेक्स पर जीएसटी टीम का छापा, मिली भारी गड़बड़ी

 

अगर आवश्यक समस्याओं का समाधान ससमय समस्याओं का निस्तारण संबंधित अधिकारी द्वारा नहीं किया गया तो संगठन पदाधिकारी अनिश्चितकालीन धरने से भी पीछे नहीं हटेंगे। इस दौरान आज बैठक में जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी, तहसील अध्यक्ष मोनू,बबलू सिसौला, सोनू, सुनील, सत्ते, हरीशपाल, उत्तम, सचिन, वीरेंद्र, आदित्य, आमिर, विनय, विपुल, अनुज सिरोही, अमरसिंह, देव आदि शामिल रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय