Sunday, February 23, 2025

बीजेपी प्रत्याशी ने केजरीवाल व पंजाब सीएम पर लगाए गंभीर आरोप

 

 

नई दिल्ली। दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने बुधवार को उन्होंने कहा, फ्री की योजनाएं जनता का हक है, ये हर सरकार करती है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चुनाव प्रचार के दौरान बयान दिया था कि अगर दिल्ली में ‘आप’ सरकार नहीं आई तो दिल्ली वासियों के लिए शुरू की गई फ्री की योजनाएं बंद हो जाएंगी। कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने पलटवार करते हुए कहा, “उनको दिल्ली की जनता को डराना नहीं चाहिए।

 

मुज़फ्फरनगर में कारीगर चालीस लाख रुपयों का आधा किलो सोना लेकर फरार, व्यापारियों में हड़कंप

जनता को फ्री की योजनाएं न वो दे रहे हैं और न कोई दे सकता है, ये उनका अधिकार है। ये योजनाएं शीला दीक्षित के समय और मदन लाल खुराना के समय भी चल रही थी, सभी सरकारें ऐसा करती हैं। अरविंद केजरीवाल को फ्री की राजनीति पर वोटों की रोटी सेंकने की राजनीति बंद करनी चाहिए।” उन्होंने आगे कहा, “केजरीवाल ने शीला दीक्षित द्वारा बनाई गई दिल्ली को बर्बाद कर दिया। दिल्ली के लोगों ने उन्हें 10 देकर देख लिया है।

 

मुजफ्फरनगर में इस्लामिया इंटर कॉलेज ने बंद कर दी गली, हिन्दू संगठन नेताओं ने किया हंगामा

 

वो सत्ता के लालची हैं और कुर्सी के लालच में किसी हद तक जाएंगे।” उपराज्यपाल द्वारा अवैध घुसपैठियों को राष्ट्रीय खतरा बताने पर कांग्रेस नेता ने कहा, “अगर राष्ट्रीय खतरा है, तो प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री क्या कर रहे हैं। जब चुनाव आता है, तो वो डराने का काम करते हैं।” दिल्ली में चुनाव में केजरीवाल पर पंजाब पुलिस के जवानों द्वारा प्रचार कराए जाने के आरोप को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा, “ये आरोप नहीं बल्कि सच्चाई है।

 

 

पंजाब की पुलिस, जन-धन जो पंजाब की जनता के लिए है, उसका इस्तेमाल अरविंद केजरीवाल दिल्ली चुनाव में प्रचार करने के लिए कर रहे हैं।” दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए एक ही चरण में 5 फरवरी को मतदान होगा। वोटों की गिनती 8 फरवरी को होगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय