Sunday, May 4, 2025

मोरना में बंदरो के हमले में घायल महिला की अस्पताल में मौत, परिजनों में कोहराम

मोरना। क्षेत्र मे बंदरो का आतंक लगातार जारी है। चौरावाला गांव में मकान की छत पर मौजूद महिला पर बंदरों झुण्ड ने हमला कर दिया। जान बचाकर दौड़ी महिला घबरा कर छत से नीचे गिर कर घायल हो गयी। गंभीर रूप से घायल महिला को मेरठ के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां देर शाम दौराने उपचार उसने दम तोड़ दिया। ककरौली थाना क्षेत्र के गांव चौरावाला निवासी 48 वर्षीय खुर्शीदा पत्नी अनवर शुक्रवार की सुबह मकान की छत पर काम कर रही थी।

 

मुजफ्फरनगर में गर्ल्स कॉलेज से चुरा किये सैमसंग के 36 मोबाइल, चौकीदार दबोचा, 23 मोबाइल बरामद

[irp cats=”24”]

 

अचानक बंदरों के झुण्ड ने खुर्शीदा पर हमला कर दिया। बंदरों से डरकर  महिला दौड़ी तो घबरा कर वह असंतुलित हो गयी और छत से नीचे सड़क पर गिर गयी। गम्भीर रूप से घायल खुर्शीदा को आनन-फानन में मुजफ़्फरनगर अस्पताल में ले जाया गया। हालत बिगडऩे पर उसे मेरठ के प्राइवेट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

 

मुज़फ्फरनगर में हिंदू मामा ने निभाया रिश्ते का फर्ज़, मुस्लिम भांजी की शादी में दिया भात, हेलीकॉप्टर से कराई विदाई

 

 

देर शाम दौराने उपचार उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया। मृतका के परिवार में दो शादीशुदा बेटियां सायरा व सायना तथा बेटे शोयब उसेब व तीसरी बेटी सोफिया है। खुर्शीदा की असमय मौत से परिवार मे मातम छा गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बंदरो को पकड़वाने की मांग की है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय