Monday, May 20, 2024

गाजियाबाद में खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए अभियान चलाने के निर्देश

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

गाजियाबाद। बुधवार को अपर जिलाधिकारी (नगर) गंभीर सिंह ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को मिलावटी खाद्य पदार्थों के प्रति व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने के लिए निर्देश दिए गए।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

अपर जिलाधिकारी (नगर) गंभीर सिंह अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरे प्रदेश में सबसे अधिक कोर्ट केस पर आर्थिक दण्ड के लिए बताया। उन्होंने आर्थिक दण्ड की वसूली पर विशेष अभियान चलाया जाने के निर्देश दिए। इसी के साथ ठेली, पटरी पर खाद्य पदार्थ बेचने वालों तथा रेस्टोरेंट, खोमचों आदि में पूड़ी,समोसा,भटूरे आदि खाद्य पदार्थों को बनाने में खाद्य तेल एवं गुणवत्ता तथा दूग्ध से निर्मित खाद्य पदार्थों जैसे मावा, पनीर, मिठाईयों तथा अन्य खाद्य पदार्थो आदि में मिलावट की रोकथाम के लिए दूध,मावा मण्डियों तथा मिष्ठान भण्डारों का निरीक्षण करते हुए खाद्य सुरक्षा के प्रति सुरक्षात्मक जागरूक किये जाने के निर्देश दिये।

 

एडीएम ने एक अभियान चलाकर स्कूल एवं कॉलेज तथा अन्य स्थानों में स्थापित किचन,मैस, कैन्टीन का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई शुद्ध पेय जल एवं खाद्य सुरक्षा के प्रति सुधारात्मक जागरूक करने के निर्देश दिये।

 

न्याय निर्णयन अधिकारी न्यायालय में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत प्रचलित वादों में दण्डित अर्थदण्ड को समय से जमा कराये जाने के निर्देश दिये। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को यह निर्देश दिये गये है कि स्ट्रीट फूड की गुणवत्ता के लिए चार से छह लोगों की एक चौपाल लगाते हुए लोगों को खाद्य सुरक्षा के प्रति सुधारात्मक जागरूक किया जाए।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय