Friday, April 25, 2025

गाजियाबाद में 13 मई को होगा लोक अदालत का आयोजन

गाजियाबाद। गाजियाबाद में 11 मई के स्थान पर अब 13 मई शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार दिनांक 13 मई को प्रातः 10:00 बजेे जिला एवं सत्र न्यायालय, जिला कचहरी गाजियाबाद में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा।

गाजियाबाद में जिला न्यायाधीश,अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजियाबाद अनिल कुमार के निर्देशन में लोक अदालत का आयोजन होगा। लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, धारा 138 पराक्रम्य लिखित अधिनियम्, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण वाद, विद्युत एवं जल बिल विवाद, वादकारी दीवानी, फौजदारी के लघु मामले, मोटर एक्सीडेंट क्लेम, बैंक रिकवरी, मोटरयान चालान, पारिवारिक विवाद, उत्तराधिकार वाद एवं दाम्पत्य विवादों के प्री-लिटिगेशन स्तर पर निस्तारण हेतु वादों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित कर सकते हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय