Tuesday, April 29, 2025

24 घंटे बाद भी नहीं हुई शव की पहचान, सिर पर हथियार के वार से हुई हत्या

मेरठ। गंगानगर के रक्षापुरम सेक्टर-3 में पार्क में नग्न अवस्था में मिले महिला के शव की शिनाख्त आज भी नहीं सकी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की हत्या सिर पर किसी हथियार से वार करके की गई।

पुलिस ने पार्क की तलाशी ली और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाली, लेकिन शव की शनाख्त नहीं हो पाई। महिला से दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही थी। लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। रक्षापुरम रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के महामंत्री संजीव कुमार के मुताबिक यहां पार्क काफी समय से बदहाल है। यहां नशेड़ी और अराजक तत्व सक्रिय रहते हैं।

एसपी देहात कमलेश बहादुर का कहना है कि महिला की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के जिलों में भी महिला के शव का फोटो सोशल मीडिया के माध्यम से भेजा गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय