Friday, May 9, 2025

मेरठ में तेज आंधी-बारिश से होर्डिंग और पेड़ गिरे, बिजली गुल

मेरठ। मेरठ में आज शुक्रवार की रात पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम बदल गया। आंधी और बारिश तापमान में गिरावट आई है।
मेरठ शहर और देहात में शुक्रवार को देर शाम आई आंधी और बारिश से शहर से लेकर देहात तक बिजली उड़ गई। कई स्थानों पर होर्डिंग्स, पेड़ आदि बिजली लाइनों पर गिर गए। करीब 50 से अधिक स्थानों पर फाल्ट के कारण बाधित बिजली आपूर्ति को सुचारू कराने के लिए कर्मचारियों को मशक्कत करनी पड़ी। कई इलाकों में तो तेज आंधी के रूकने का इंतजार किया जा रहा है। जिससे कि बिजली आपूर्ति सुचारू की जा सके। शुक्रवार की शाम आंधी और बारिश ने शहर से लेकर गांवों तक बिजली आपूर्ति बाधित कर दी। मवाना, सरधना और लोहियानगर इलाकों में बिजली गुल है।

 

 

 

शहर में सिविल लाइन, बागपत रोड, मलियाना, कंकरखेड़ा, मोदीपुरम, शास्त्रीनगर, हापुड़ रोड समेत कई इलाकों में तेज आंधी और बारिश में बोर्ड, होर्डिंग्स गिर गए हैं। कई स्थानों पर पेड़ उखड़कर और बड़ी टहनिया टूटकर बिजली लाइनों पर गिर गई थी। मुख्य अभियंता यदुनाथ राम ने बताया कि अभी काफी तेज आंधी और बारिश हो रही है। मौसम ठीक होने के बाद ही बिजली आपूर्ति सुचारू की जाएगी। जिलेभर से एसडीओ और अधिशासी अभियंताओं से फाल्ट, ब्रेकडाउन की जानकारी ली जा रही है। बिजली अफसरों का कहना था कि आंधी और बारिश रूकने के बाद पेट्रोलिंग कराई जाएगी। फाल्ट ठीक कराकर बाधित बिजली आपूर्ति को सुचारू कराया जाएगा।

 

 

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से शुक्रवार की शाम से मौसम में बदलाव आया। जिस कारण तेज आंधी के साथ बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। दिन के बढते तापमान में शाम को मौसम में बदलाव से गिरावट आई। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि कल शनिवार को तेज आंधी के साथ बारिश के आसार हैं।
इस समय पूरे एनसीआर और वेस्ट यूपी में मौसम बदला है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आंधी व बारिश से दिन के तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। अभी भी पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने व उत्तर पूर्वी क्षेत्रों में ऊपरी चक्रीय वायु परिसंचरण के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में तेज हवा, आंधी व गरज के साथ ओलावृष्टि के आसार हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय