Friday, April 25, 2025

इलाहाबाद हाईकोर्ट के दस न्यायमूर्ति हुए स्थायी, 13 मार्च को होगी शपथ

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट के 10 अतिरिक्त न्यायाधीश 13 मार्च को स्थायी न्यायाधीश की शपथ लेंगे। शपथ कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश प्रीतिंकर दिवाकर दिलाएंगे। शपथ समारोह मुख्य न्यायाधीश के न्याय कक्ष में सुबह 10 बजे से होगा। समारोह के कारण अदालती कामकाज 11.30 बजे से शुरू होगा।

शपथ समारोह में सभी न्यायमूर्तिगण, न्यायिक अधिकारीगण व भारी संख्या में अधिवक्ता शामिल होंगे। सर्किट टीवी के जरिए शपथ समारोह को न्याय कक्ष के बाहर प्रसारण की व्यवस्था की गई है।

शपथ लेने वाले न्यायमूर्तियों में न्यायमूर्ति चंद्र कुमार राय, न्यायमूर्ति कृष्ण पहल, न्यायमूर्ति समीर जैन, न्यायमूर्ति आशुतोष श्रीवास्तव, न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी, न्यायमूर्ति बृजराज सिंह, न्यायमूर्ति श्रीप्रकाश सिंह, न्यायमूर्ति विकास बुधवार, न्यायमूर्ति ओम प्रकाश त्रिपाठी, न्यायमूर्ति विक्रम डी. चौहान शामिल हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय