Sunday, April 27, 2025

मेरठ में गैस सिलिंडर में लगी आग, होमगार्ड की मौत

मेरठ। मेरठ के नौचंदी थानाक्षेत्र में रविवार को गैस सिलिंडर फटने से हुए हादसे में होमगार्ड की मौत हो गई जबकि नौ लोग घायल हो गए। मेरठ के थाना नौचंदी क्षेत्र के जयदेवी नगर में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। जयदेवी नगर में शिव मंदिर के पीछे एक मकान में रखे गैस सिलिंडर में लीकेज के कारण अचानक आग लग गई। भीषण आग लगने से घर में मौजूद होमगार्ड की जिंदा जलने से मौत हो गई।

 

बताया जा रहा है कि घर में रखा गैस सिलिंडर पूरी रात लीकेज होता रहा। सुबह 4 बजे लीकेज होने के कारण अचानक आग लग गई। आग धीरे-धीरे पूरे घर में फैल गई। घर में सो रहे होमगार्ड की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई।

[irp cats=”24”]

 

घर में धुआं उठता देख पड़ोसी बचाने पहुंचे। इस दौरान पड़ोसी भी झुलस गए। 9 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय