Saturday, April 19, 2025

भयानक हादसाः गुब्बारे में गैस भरने वाला सिलेंडर ब्लास्ट, एक की मौत, दो घायल

नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के संगम विहार इलाके में शनिवार की शाम गुब्बारे में गैस भरने वाला सिलेंडर एक तेज धमाके के साथ फट गया। हादसे में गुब्बारा बेचने वाले की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छह साल की मासूम समेत दो लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। घायलों को एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

मृतक की शिनाख्त गांव सरकोडा, डेरापुर, रूरा, कानपुर निवासी दीप सिंह (50) के रूप में हुई है। घायल हनीफ अंसारी (35) और छह साल की मासूम का इलाज जारी है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की पड़ताल की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक दीप सिंह परिवार के साथ गली नंबर-8ए, जी-ब्लॉक, संगम विहार में किराए के मकान में रहता था। इसके परिवार में पत्नी नीति के अलावा तीन बेटी और दो बेटे हें। दीप सिंह बचपन में ही कानपुर से दिल्ली आ गया था। यहां आने के बाद वह गुब्बारा बेचता था। गुब्बारों में हवा भरने के लिए वह सिलेंडर में केमिकल डालकर गैस बनाता था।

शनिवार शाम को वह उसकी तैयारी कर रहा था। सिलेंडर में पानी डालकर दीप सिंह ने उसमें केमिकल डाला और सिलेंडर को बंद कर दिया। इसके चंद ही मिनटों बाद एक धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। वहीं पास में काम कर रहा हनीफ उसकी चपेट में आ गया जबकि पास में खेल रही मासूम भी उसकी चपेट में आ गई।

मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शुरुआत में तो लोगों को समझ नहीं आया कि वहां क्या हुआ। बाद में लोगों को पता चला कि गुब्बारों में हवा भरने वाले दीप सिंह के सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ है। आरती नामक महिला ने बताया कि दीप सिंह उसके मामा थे। पिछले करीब तीन सालों वह उसके मकान में रहते थे।

यह भी पढ़ें :  अयोध्या फ्लाइट को दिखाई हरी झंडी, बोले- अब श्रीकृष्ण की पावन भूमि, श्रीराम जी की भूमि से सीधी जुड़ी

गुब्बारों में हवा डालते हुए उनको 40 साल से ज्यादा का समय हो गया था, कभी कोई हादसा नहीं हुआ। शनिवार पता नहीं क्या कि सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। हादसे के बाद दीप सिंह के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय