Friday, April 25, 2025

विवादों में होटल हारमनी: पुराने मालिक ने बेटे के साथ नहीं किया था सुसाइड; नए मालिकों पर लगाए आरोप

मेरठ। होटल हारमनी के पुराने मालिक ने नवीन अरोड़ा और उनके हिस्सेदारों पर आरोप लगाकर विवाद खड़ा कर दिया। अभी तक इस मामले में कोई जांच नहीं बैठाई गई है।

मेरठ से पांच साल पहले लापता होटल कारोबारी ताराचंद पुरी और उनके इकलौते बेटे हिमांशु पुरी ने सुसाइड नहीं किया। मेरठ के गढ़ रोड पर होटल हारमनी इन के करोड़ों के सरकारी कर्ज में डूबने के चलते कारोबारी परिवार शास्त्री नगर में अपनी कोठी के बाहर लग्जरी गाड़ी छोड़कर लापता हो गया था। जिसमें सुसाइड नोट पुलिस को मिला था। बाद में होटल हारमनी इन को खंदक बाजार के कपड़ा कारोबारी नवीन अरोड़ा ने कुछ साथियों के साथ पार्टनरशिप में उसे खरीद लिया था। फिलहाल ताराचंद पुरी और हिमांशु पुरी परिवार के साथ जबलपुर में अपना दवाइयों का कारोबार कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया है कि यहां से पैसे में डूबे नहीं थे। बल्कि चारों तरफ से पैसा उधार का अपने साथ लेकर और परिवार के साथ जबलपुर में शिफ्ट हो गए।

होटल हारमनी के पुराने मालिक ने नवीन अरोड़ा और उनके हिस्सेदारों पर आरोप लगाकर एक बार विवाद खड़ा किया है। हालांकि अभी इस मामले में कोई जांच हुई है। ताराचंद पुरी का आरोप है कि छह मार्च 2018 को जब वो उज्जैन जाने के लिए अपने घर से निकलकर दिल्ली पहुंचे तो इसी दौरान नवीन अरोड़ा, प्रवीण अरोड़ा, अमित चांदना, परिवंदर त्यागी उर्फ बिल्लू, शिखर पाराशर, आदिल, प्रवीण सरीन, रमेश अरोड़ा, रजत अरोड़ा ने मिलकर वकील के माध्यम से दस्तावेज तैयार कराकर उनके होटल और शास्त्रीनगर एच. ब्लाक के मकान पर कब्जा कर लिया। लाइसेंसी हथियारों को भी कब्जाने का आरोप नवीन अरोड़ा और उनके साथियों पर लगाया है।

[irp cats=”24”]

दूसरी ओर होटल मालिक ने अपना पक्ष रखा है। नवीन अरोड़ा का कहना है कि उन्होंने नियम अनुसार ताराचंद पुरी से होटल खरीदा है। मुझ पर और मेरे साथियों पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद है। हिमांशु और ताराचंद की करोड़ों रुपए की देनदारी बैंक पर थी। साढ़े 22 करोड़ रुपए रिलांयस को दिए गए हैं। इसके बाद जो बाकी रुपए थे, वह ताराचंद पुरी को दिए। इसके बाद हमें होटल मिला है। ताराचंद पुरी मेरठ में खुद रजिस्ट्री कराने के लिए आए थे। अब वह गलत आरोप लगा रहे है। आज भी उनकी कई लोगों पर देनदारी है। दिल्ली सहित कई जगह की पुलिस उनकी तलाश में होटल में आती रहती हैं। सभी लेन-देन चेक से हुए है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि इस संबंध में हमें कोई प्रार्थना पत्र नहीं मिला है। अभी कोई जांच नहीं की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय