Friday, May 9, 2025

गाजियाबाद में क्रेन पर टूटी एचटी लाइन, फैक्टरी मालिक और ऑपरेटर की गई जान

गाजियाबाद। वेव सिटी क्षेत्र के कुड़ियागढ़ी में निर्माणाधीन टिनशेड की फैक्टरी के गेट पर फंसे ट्रक को निकालने के दौरान क्रेन का हुक ऊपर जा रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। इस दौरान तार टूटकर क्रेन पर गिर गया। क्रेन में करंट फैलने से फैक्टरी मालिक शकील (40) निवासी गगन एंक्लेव, लोहामंडी और क्रेन के सहायक ऑपरेटर चांद (32) निवासी काजीपुरा, वेव सिटी की मौत हो गई। हादसा देर रात करीब डेढ़ बजे हुआ।

 

जानकारी के अनुसार इमरान, शकील और अकील एक टिनशेड बनाने की फैक्टरी बना रहे थे। इसी का काम चल रहा था। तीनों इस कंपनी में निदेशक हैं। देर रात करीब डेढ़ बजे फैक्टरी के गेट पर ट्रक कीचड़ में फंस गया। जिसे निकलवाने के लिए क्रेन मालिक इकराम को कॉल करके क्रेन मंगवाई गई। इकराम अपने सहयोगी चांद के साथ शकील की फैक्टरी पर पहुंचे। इकराम ने बताया कि वह क्रेन चलाने लगे और चांद पास में एक बाइक पर बैठ गए। वहीं शकील उन्हें दिशा निर्देश दे रहे थे।

 

इस दौरान क्रेन का हुक ऊंचा हो गया और ऊपर से गुजर रही 11 हजार की हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। जिसे निकालने के दौरान तार टूटकर चांद पर गिर गया। करंट की चपेट में आने से चांद की मौत हो गई। वहीं शकील की भी करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। एसीपी वेव सिटी लिपी नगायच ने बताया कि मामले में अभी तक शिकायत नहीं मिली है। दोनों शवों के पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिवार को सौंप दिए गए है। अन्य सभी पहलुओं पर भी जांच की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय