Monday, April 28, 2025

जीरो पॉइंट पर होने वाली महापंचायत में भाग लेंगे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सैकड़ों किसान

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के जीरो पॉइंट पर किसानों ने एक बार फिर पंचायत का ऐलान किया है। और इस महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राकेश टिकैत किसानों को संबोधित भी करेंगे। बताया जा रहा है इस महापंचायत में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सैकड़ों किसान अपने ट्रैक्टर ट्राली के साथ पंचायत स्थल पर जमा होंगे।

 

 

ओपी राजभर बोले ‘हनुमान जी’ थे ‘राजभर जाति’ के, पाताल से ‘राम लक्ष्मण’ को लाने राजभर ही जा सकते थे !

[irp cats=”24”]

 

जानकारी के मुताबिक 30 दिसंबर को ग्रेटर नोएडा के जीरो पॉइंट पर संयुक्त मोर्चे की होने वाली महापंचायत तैयारी को लेकर शनिवार को ही ग्रेटर नोएडा के ऑफिस पर सभी संगठनों से विचार विमर्श कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर महापंचायत को सफल बनाने का निर्णय लिया गया है। जिसमें युवा साथियों को वालंटियर बनाया जाएगा। जो गाड़ी एवं ट्रैक्टरों को खड़ी करने की व्यवस्था में सहयोग करेंगे और महापंचायत में आए किसानों की मदद करेंगे।

 

 

 

महोबा में अनुसूचित वर्ग की महिला के साथ सामूहिक बलात्कार, लोगों में भड़का असंतोष

 

 

भारतीय किसान यूनियन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पवन खटाना ने बताया कि 30 दिसंबर को जीरो पॉइंट पर किसान मजदूर महापंचायत आयोजित होगी। इस महापंचायत को चौधरी राकेश टिकैत सम्बोधित करेंगे। 15 दिसंबर को भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत की अध्यक्षता में सिसौली किसान भवन में पहुंचे सैकड़ों किसानों की बैठक हुई थी। जिसमें यह फैसला लिया गया था कि 30 दिसम्बर को मेरठ मंडल के समस्त कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के साथ-साथ यमुना प्राधिकरण से सम्बन्धित जिले आगरा, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, बुलन्दशहर को लेकर महापंचायत आयोजित की जा रहीं है।

 

 

मौलाना निकला डिजिटल अरेस्ट गैंग का साझीदार, 60 लाख आये थे मदरसे के खाते में, साथी संग गिरफ्तार

 

 

उस बैठक में ही अपील की गई थी कि सभी किसान गांव-गांव जाकर मीटिंग करें और महापंचायत को सफल बनाने के लिए किसान मजदूर साथियों से जनसंपर्क करें। 30 दिसंबर को भारी संख्या में पहुंचकर महापंचायत को सफल बनाएं। इस महापंचायत के आह्वान को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया है ताकि मौके पर व्यवस्था बनाई जा सके और किसी तरीके की कोई दिक्कत ना हो।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय