Tuesday, September 17, 2024

नोएडा में दहेज न लाने पर विवाहिता से मारपीट, पति ने कराया गर्भपात

नोएडा। थाना दादरी में एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़िता का आरोप है कि पति समेत अन्य लोग दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करने के बाद उसका जबरन गर्भपात करवा दिया।
थाना दादरी के प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि रईसा पत्नी रईस निवासी कस्बा दादरी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बेटी की शादी 4 दिसंबर वर्ष 2023 को जीशान पुत्र आस मोहम्मद के साथ हुई थी। उन्होंने बताया कि यह शादी मुस्लिम रीति रिवाज के साथ धूमधाम से संपन्न हुई। शादी में लगभग 10 तोला सोना साढे़ 18 लाख रुपए नकद दिया गया। इसके अलावा फर्नीचर, खाने, कपड़े आदि में 10 लाख रुपए खर्च हुए।
पीड़िता का आरोप है की शादी के कुछ समय बाद से ही उसकी बेटी के ससुराल पक्ष के लोग उसका दहेज की और मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करने लगे। उसका शोषण किया जाने लगा। इस बीच वह गर्भवती हुई तो उसके साथ मारपीट करने के बाद पति द्वारा उसका जबरन गर्भपात करा दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर महिला के पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय