Monday, April 21, 2025

आगरा में पति ने सोसायटी में चिपका दिए अपनी पत्नी के गंदे पोस्टर, हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

 

आगरा। आगरा से पति पत्नी के बीच विवाद का एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जिसमें पति ने अपनी ही पत्नी की इज्जत का सरेआम तमाशा बना दिया है। अपनी ही पत्नी के अश्लील पोस्टर उसी अपार्टमेंट में लगा दिए। जिस अपार्टमेंट में पत्नी अपने परिजनों के साथ रहती है। जमकर हंगामा हुआ।

यह पूरा मामला आगरा के कमला नगर इलाके के एक अपार्टमेंट का है। जहां एक महिला का पति अचानक कमला नगर क्षेत्र में स्थित उसके अपार्टमेंट में पहुंच गया और महिला के अश्लील पोस्टर चिपकाने लगा। महिला को जब यह पता चला तो उसके होश उड़ गए। उसने अपने पति को ऐसा करने से रोकने की कोशिश की और उसका विरोध किया। परंतु पति ने अपनी गलती मानने के बजाए हंगामा खड़ा कर दिया।  उसने महिला से मारपीट की भी कोशिश की। विवाद इतना बढ़ गया कि महिला को अपनी जान बचाने के लिए भागना पड़ा। उसने खुद को फ्लैट में बंद करके बचाया। इस पूरे मामले की पुलिस से शिकायत की गई है। अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी पति की करतूत रिकार्ड हो गई है। जहा शख्स की पहले भी एक शादी हो चुकी है। परंतु वह अपनी पहली पत्नी को जेल भिजवा चुका है। शख्स ने अपनी पहली पत्नी पर अपने भाई की हत्या का आरोप लगाया था। फिर कमला नगर में रहने वाली महिला से दूसरी शादी कर ली थी।

 

वही, महिला का कहना है कि उससे पहली शादी की बात छिपाई गई थी। शादी के कुछ दिनों तक घर का माहौल ठीक था। पति का व्यवहार भी सामान्य था। पर समय बीतने के साथ पति छोटी छोटी बातों पर प्रताड़ित करने लगा। इसी वजह से वह अपने मायके में रहती है।

यह भी पढ़ें :  मुजफ्फरनगर के पूर्व और वर्तमान में आगरा के डीएम अरविंद मलप्पा के बंगारी है यूपी के सबसे अमीर IAS, करोड़ों की है सम्पत्ति
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय