Tuesday, September 17, 2024

मुख्यमंत्री योगी ने वर्चुअल बैठक में पौधारोपण स्थिति की जानकारी ली, महापौर और नगरायुक्त से की बात

गाजियाबाद। गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय पर पौधारोपण के संबंध में मुख्यमंत्री की वर्चुअल बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें पौधारोपण अभियान के विषय पर विस्तृत चर्चा हुई। महापौर सुनीता दयाल, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान विभागीय अधिकारी तथा पार्षद उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री द्वारा महापौर से सीधा संवाद करते हुए गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत लगाए जा रहे पौधों की व्यवस्थाओं का हाल जाना। इसी के साथ हर घर को पौधा रोपण के प्रति जागरूक करने के लिए भी कहा गया।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

 

गाजियाबाद नगर निगम द्वारा लगभग 50 हजार से अधिक पौधारोपण किया जा चुका है। शासन से एक लाख 30 हजार से अधिक का लक्ष्य गाजियाबाद नगर निगम को मिला है। जिसमें उद्यान विभाग द्वारा लगभग डेढ़ लाख पौधा रोपण की तैयारी की गई है। पौधारोपण अभियान में जन सहयोग प्राप्त हो रहा है। पार्षद अपने-अपने क्षेत्र में जनता के बीच जाकर पौधारोपण कर रहे हैं। मां के नाम पर पौधारोपण का कार्य चल रहा है। मियांवकी पद्धति से भी पौधा रोपण का कार्य कई स्थानों पर किया गया है। पिछले वर्ष 1,30,000 पौधे लगाए गए थे। जोकि वृक्ष का रूप ले रहे हैं। इस प्रकार महापौर द्वारा मुख्यमंत्री के समक्ष पौधारोपण के कार्य की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।

 

 

 

वर्चुअल बैठक के उपरांत नगर आयुक्त द्वारा सभी मालियों तथा हेड मालियों के साथ उद्यान टीम, प्रभारी उद्यान डॉक्टर अनुज को अभियान को सार्थक बनाने के लिए मोटिवेट किया गया। पार्षदों तथा आरडब्ल्यूए पदाधिकारी के साथ मिलकर उद्यान विभाग पौधारोपण  अभियान को बढ़ाएं साथ ही गाजियाबाद नगर निगम की खाली भूमि पर भी अधिक से अधिक पौधारोपण किया जाए निर्देश दिए गए। 20 जुलाई को वृहद अभियान के लिए उपस्थित जनों को मोटिवेट किया गया।
महापौर सुनीता दयाल द्वारा अंत में सभी को किए जा रहे पौधारोपण के लिए बधाई दी।

 

 

 

डिवाइडरो,सेंट्रल वर्ज़,पार्कों, ग्रीन बेल्ट, प्रमुख सड़कों के आसपास, रिक्त मैदान जहां आवश्यकता हैं जहां पौधे लगाने के साथ-साथ पनप भी सकते हैं। ऐसे स्थानों को चिन्हित कर पार्षदों से समन्वय करते हुए पौधा रोपण को बढ़ाया दिया जाए। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, समस्त विभागीय अधिकारी, पार्षद नीरज गोयल अमित त्यागी पूनम सिंह शीतल देओल व अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय