Monday, February 24, 2025

सहारनपुर में घरेलू विवाद में पति गंभीर रूप से हुआ घायल, पीड़ित ने की कानूनी कार्रवाई की माँग

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के गंगोह थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव मैनपुरा में घरेलू विवाद में पति गंभीर रूप से घायल हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुनव्वर पुत्र राशिद निवासी मैंनपुरा ने अपनी पत्नी और उसके मायके वालों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाना कोतवाली में तहरीर देकर कठोर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
पीड़ित ने  बताया कि उसका अपनी पत्नी के साथ पिछले कुछ समय से उसका विवाद चल रहा है। जिसको लेकर पत्नी ने पति को घर में अकेला पाकर अपने मायके वालों को बुला लिया और वह उसके साथ मारपीट करने लगे। जिसमें पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया परन्तु उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना पुलिस ने मामले मे जांच शुरू कर दी है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय