Saturday, May 18, 2024

नोएडा में गुटखा कंपनियों का डिस्ट्रीब्यूटर बनवाने के नाम पर पति-पत्नी ने की 50 लाख की ठगी

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नोएडा। रजनीगंधा और कमला पसंद गुटखा की डिस्ट्रीब्यूटरशिप देने के नाम पर एक व्यक्ति से 50 लाखों रुपए की ठगी करने के मामले में पति-पत्नी सहित 6 लोगों के खिलाफ थाना फेस-2 में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि गुलेश उर्फ मनीष निवासी सेक्टर-110 ने थाना फेस-2 में हरप्रीत सिंह चंडोक, जसवीर सिंह उर्फ जस्सी, हरप्रीत सिंह चंडोक की पत्नी, जसवीर सिंह की पत्नी तथा रोहित अरोड़ा और सचिन को नामित करते हुए धारा 406, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज करवाया है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

पीड़ित का आरोप है कि हरप्रीत सिंह और जसवीर सिंह ने उससे संपर्क किया तथा कहा कि उनकी पत्नियां रजनीगंधा और कमला पसंद गुटखा कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। दोनों ने उन्हें आश्वस्त किया कि वे रजनीगंधा और कमला पसंद गुटखा की डिस्ट्रीब्यूटरशिप उन्हें दिलवा देंगे, जिससे उन्हें मोटा मुनाफा होगा। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित के अनुसार इन लोगों ने धोखाधड़ी कर पीड़ित से 50 लाख रुपए डिस्ट्रीब्यूटर बनवाने के नाम पर ले लिया, तथा धोखाधड़ी कर उसकी रकम भी हड़प ली।

बाद में पता चला कि आरोपियों की पत्नियां गुटखा कंपनी में काम नहीं करती है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय