Monday, May 29, 2023

सरधना तहसील की नई एसडीएम बनीं आईएएस जागृति अवस्थी,बोलीं-भूमाफियाओं के खिलाफ होगी कार्रवाई

मेरठ। सरधना तहसील कार्यालय में आईएएस जागृति अवस्थी ने कार्यभार संभालने के बाद प्रेसवार्ता की। इस दौरान प्रेसवार्ता में एसडीएम कहा कि नगर में पशु डेयरी से निकलने वाले गोबर की सबसे बड़ी समस्या है। जिसको प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के लिए कार्य किया जाएगा। डेयरी संचालकों और नगर पालिका प्रशासन के साथ बैठक की जाएगी। जिसमें इस जनसमस्या का निस्तारण निकाला जाएगा। वहीं, तहसील क्षेत्र में अवैध कब्जों को लेकर भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा।

- Advertisement -

नवागत एसडीएम जागृति अवस्थी ने कहा कि पीड़ित जनता को न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता है। जनता अपनी समस्या को लेकर कभी भी कार्यालय में मिल सकती है। काम में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एक सवाल के जबाब में बताया कि शासन की प्राथमिकताओं का शत प्रतिशत पालन कराना पहला कर्तव्य होगा। आम आदमी की समस्याओं का निस्तारण कराना व त्वरित न्याय पर ध्यान दिया जाएगा। बहुत जल्द परिवर्तन नजर आने लगेगा। नगर पालिका क्षेत्र में छोटी बड़ी दो सौ से अधिक पशु डेयरी हैं।

बताया कि डेयरी संचालक पशुओं के गोबर को नाली में बहा देते है। गोबर नालियों को ठप कर देता है। जिससे नालियों का पानी खडंजे पर आ जाता है। वहीं तलाब भी गोबर से भर जाते हैं। जिससे कस्बे की सफाई व्यवस्था चौपट हो रही है। नगर पंचायत ने कई बार डेयरी संचालकों को इसके लिये नोटिस भी दिये हैं। लेकिन डेयरी संचालक फिर भी नहीं मान रहे है।

Related Articles

- Advertisement -

STAY CONNECTED

74,675FansLike
5,201FollowersFollow
32,576SubscribersSubscribe
- Advertisement -

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय