Monday, May 29, 2023

मेरठ में मोबाइल लूट के विरोध में बदमाशों ने युवक को मारी गोली,पुलिस जांच में जुटी

मेरठ। सरधना थाना क्षेत्र के गांव रार्धना पुल के पास दोस्त के साथ घूम रहे युवक से बाइक सवार तीन बदमाशों ने मोबाइल लूट का प्रयास किया। विरोध करने पर एक बदमाश ने उसे गोली मार दी। जांघ में गोली लगने और हाथ में छर्रे लगने से युवक घायल हो गया। परिजनों ने घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।

- Advertisement -

रिंकू निवासी निजामपुर हापुड़ खेड़ा गांव में अपने दोस्त सागर से मिलने आया था। देर शाम दोनों घूमने निकले थे। रार्धना रजबहे के पुल के पास पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने रिंकू से मोबाइल लूट का प्रयास किया। उसने विरोध किया तो बदमाशों ने मारपीट की और एक बदमाश ने उसपर गोली चला दी। गोली उसकी जांघ में लगी, जबकि छर्रे हाथ में लगने से वह घायल हो गया। परिजनों ने एसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, बाद में उसे मेरठ रेफर कर दिया गया।

थाना प्रभारी रमाकांत पचौरी ने बताया कि गोली लगने की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। जबकि घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रही है। घायल के परिजनों को जानकारी के लिए थाने बुलाया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

- Advertisement -

STAY CONNECTED

74,675FansLike
5,201FollowersFollow
32,576SubscribersSubscribe
- Advertisement -

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय