Sunday, May 11, 2025

सहारनपुर में नवनिर्वाचित सभासद ने भाजपा का छोड़ा साथ, पूर्व चेयरमैन काज़ी नोमान मसूद को दिया अपना समर्थन

सहारनपुर (गंगोह)। सहारनपुर जनपद के कस्बा गंगोह के वार्ड नम्बर-3 मोहल्ला मखदूम जहां की भाजपा से नवनिर्वाचित सभासद प्रियंका पत्नि सन्नी ने पूर्व चेयरमैन काज़ी नोमान मसूद के गंगोह आवास पर ढोल नगाड़ों के साथ अपने पूरे समर्थकों एवं वार्ड वासियों के साथ पहुंचकर उन्हें  समर्थन दिया।
पूर्व चेयरमैन काज़ी नोमान मसूद ने सभी का जोरदार स्वागत करते हुए सबका मुँह मीठा कराते हुए कहा कि सभी का पूरा मान-सम्मान रखा जायेगा और वार्ड में भी विकास किया जायेगा। संवाददाताओं से बात करते हुए बसपा नेता काज़ी नोमान मसूद ने कहा कि यह अंदर की बात है बहुत कुछ मेरे साथ है। जल्द ही उसका भी खुलासा मीडिया के ज़रिए कर दिया जायेगा। सूत्रों के अनुसार माना जा रहा है कि जल्द ही नौमान मसूद भाजपा के और भी विकेट गिरा सकते है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय