Sunday, April 28, 2024

झांसी की गौशाला में गोबर से बन रही लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, ऑनलाइन माध्यम से भी होंगी उपलब्ध

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

झांसी। बिजौली क्षेत्र में स्थित नगर निगम की कान्हा उपवन गौशाला में गौवंश के गोबर से हवन सामग्री, गोबर की लकड़ी, दीपक और लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां तैयार की जा रही हैं। इस गौशाला में वर्तमान समय में लगभग 700 गौवंश रखे गए हैं और नगर निगम इस गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई तरह के प्रयोग भी लगातार कर रहा है। इसी प्रयोग के तहत गाय के गोबर से कई तरह के उत्पाद बनाने का काम किया जा रहा है।

उपलब्ध कराए गए आवश्यक उपकरण
पिछले वर्ष दीपावली पर गोबर से लक्ष्मी गणेश और दीपक बनाकर बेचने का नगर निगम का प्रयोग काफी सफल हुआ था। इन उत्पादों की बिक्री के लिए नगर निगम में काउंटर शुरू किया गया था और इन्हें खरीदने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ती दिखाई दी थी। इस बार मूर्तियों, दीपक और अन्य सामग्रियों के उत्पादन की मात्रा बढाने की तैयारी नगर निगम कर रहा है। इसके लिए आवश्यक उपकरण भी यहां उपलब्ध कराए गए हैं।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

ऑनलाइन भी हो सकेगी बिक्री
नगर निगम इस बार दीपावली से पूर्व गोबर के इन उत्पादों की बिक्री के लिए काउंटर लगाने की तैयारी कर रहा है। इसके साथ ही नगर निगम का प्रयास है कि ऑनलाइन माध्यम से भी इन उत्पादों को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा सके। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश ने निर्देश दिए हैं कि हवन सामग्री, लक्ष्मी-गणेश और गोबर की बिक्री के काउंटर शुरू किए जाएं और शहर के लोगों को ऑनलाइन उपलब्ध कराने की भी व्यवस्था की जाए। इसके लिए नगर निगम ने योजना तैयार करना शुरू कर दिया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय