Friday, April 11, 2025

मुजफ्फरनगर में महिला सशक्तिकरण के लिए गोष्ठी का आयोजन, उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित की गई महिलाएं

 

 

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में महिला सशक्तिकरण महिलाओं प्रति अपराध नियन्त्रण हेतु मिशन शक्ति फेज- 05 व महिला बीट प्रणाली को लागू किया गया है। जनपद में महिला सशक्तिकरण और महिलाओं के प्रति अपराध नियंत्रण को लेकर मिशन शक्ति फेज-05 और महिला बीट प्रणाली के प्रभावी कार्यान्वयन पर जोर दिया गया। इसके तहत आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में रिजर्व पुलिस लाइन में एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया।

 

गोष्ठी के दौरान द्वारा सर्वप्रथम मिशन शक्ति फेज-05 व महिला बीट प्रणाली के सम्बन्ध में महिला आरक्षियों के द्वारा किये जा रहे कार्यो की समीक्षा की गयी। तत्पश्चात महिला बीट अधिकारीयों को घरेलू हिंसा, महिला अपराध एवं उससे सम्बन्धित अभियुक्तों की जानकारी, शराबी, मनचलों, छेडखानी करने वाले, गुण्डो की जानकारी करने तथा पीडित महिलाओं से मुलाकात, पीडिताओं एवं उनके परिवारीजनों की काउंसलिंग, पीडित महिलाओं से मुलाकात का विवरण व शिकायतकर्ता से शिकायत आदि का ब्यौरा तैयार कर बीट बुक में विवरण दर्ज करने सम्बन्धी दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया।

 

 

इसके साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि महिला बीट अधिकारी द्वारा अपनी-अपनी बीट में जाकर ग्राम प्रधान आदि के सहयोग से स्कूल/कॉलेज, कोचिंग संस्थान आदि में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु विभिन्न कार्यक्रम व गोष्ठी करके उन्हें सुरक्षा संबंधी जानकारी देते हुए महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं के सुरक्षार्थ यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएँ जैसे वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा, महिला हेल्पलाइन 108, थाने के सीयूजी नम्बर एवम अपराध सम्बन्धी कानूनों के बारे में जानकारी देना, महिलाओं एवं बच्चो की मानव तस्करी के बारे में जानकारी देना, पाक्सो एक्ट व पॉश एक्ट के बारे में जानकारी देना, महिलाओं के लिए विविध सहायता, डालसा/सालसा/विविध परामर्श केन्द्र के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  भारतीय संसद में वक्फ संशोधन विधेयक 2025 के पारित होने के सियासी मायने

 

 

अन्त में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महिला बीट प्रणाली व मिशन शक्ति फेज-05 के अन्तर्गत उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिला आरक्षी 1- म0आ0 लक्ष्मी राणा थाना शाहपुर 2- म0आ0- रीनू थाना मन्सूरपुर 3- म0आ0 राखी थाना तितावी 4- म0आ0 अनीता सिन्धु थाना ककरौली को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

 

इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण में अहम योगदान देने वाली तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली 1- राखी (मार्शल आर्ट) 2- जीनत चौधरी (कबड्डी खिलाडी व कोच) 3- श्रीमति आरती शर्मा (छात्राओं को लाठी संचालन सिखाना) को भी प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

 

इस दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद, क्षेत्राधिकारी फुगाना सन्तप्रसाद उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्रीमति रूपाली राव, क्षेत्राधिकारी सदर राजू कुमार साव, महिला व बाल कल्याण समिति सदस्य राजीव कुमार सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय