Wednesday, May 8, 2024

….गर चाहिए सुंदर आईब्रोज

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

सही आकार की आईब्रोज चेहरे और आंखों की सुंदरता को और बढ़ा सकती है, इसलिए आईब्रोज के अतिरिक्त बालों को समय समय पर हटवाते रहें। कुछ साधारण टिप्स हैं जिनसे आप अपनी आईब्रोज का आकार सही रख सकते हैं। मान कर चलें कि किसी की भी आईब्रोज परफेक्ट नहीं होती।

उन्हें अपने चेहरे और आंखों के अनुसार शेप दी जा सकती है। यह सच्चाई है और इसे मानकर चलने में ही लाभ है। आईब्रोज की शेप जहां से आंख की शुरूआत होती है, थोड़ा उससे दूरी रखते हुए प्रारंभ करें। दोनों आईब्रोज के बीच संतुलित गैप रखें।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

आईब्रोज का आखिरी छोर शुरूआती आईब्रोज से नीचे नहीं जाना चाहिए, उसी लेवल तक रहना चाहिए या बिल्कुल थोड़ा सा ऊपर।
बहुत पतली आईब्रोज न बनवाएं। इससे आप उम्र में बड़ी लगेगी।
अगर आईब्रोज में कुछ कमी प्राकृतिक रूप से हो या बनवाते समय थोड़ा फर्क रह जाए तो आईब्रो पैंसिल का प्रयोग करें।

ध्यान रखें आईब्रो पैंसिल का रंग आपकी ब्रोज से मैच करता हो। बिल्कुल काली आईब्रो पैंसिल का प्रयोग न करें यह आर्टिफिशियल लुक देता है। अगर आपकी आईब्रोज में प्राकृतिक रूप से आँच नहीं है तो उसे जबरन आच की शेप न दें। यह आर्टिफिशल लुक देगा। अपनी प्राकृतिक आईब्रो के साथ अधिक खिलवाड़ न करें।
– सुनीता गाबा

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय