Wednesday, May 14, 2025

मुज़फ्फरनगर में चल रहा था अवैध भट्टा, एसडीएम ने करा दिया सील

मीरापुर। ग्राम पुठी इब्राहिमपुर में अवैध रूप से चल रहे एक भट्टे को उपजिलाधिकारी सुबोध कुमार व राजस्व विभाग की टीम ने सील कर दिया।

उप जिलाधिकारी जानसठ सुबोध कुमार एवं तहसीलदार राधेश्याम गौड़ के नेतृत्व में राजस्व टीम द्वारा शुक्रवार को ग्राम पुठी इब्राहिमपुर में स्थित भारत ब्रिक फील्ड ईंट-भट्टे का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यह भट्टा अवैध रूप से संचालित होता पाया गया। भट्टा मालिक के द्वारा भट्टा संचालन संबंधी कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।

निरीक्षण के दौरान यह तथ्य भी संज्ञान में आया कि भट्टा मालिक के द्वारा वर्ष 2023 में भी कोई विनिमय शुल्क जमा नहीं किया गया है और न ही प्रदूषण विभाग से कोई अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त किया गया है। साथ ही ईंधन के रूप में भट्टा  मालिक के द्वारा प्लास्टिक कचरे का प्रयोग किया जा रहा है।
तत्पश्चात प्रदूषण विभाग की टीम को बुलाकर उप जिलाधिकारी जानसठ सुबोध कुमार द्वारा अग्रिम आदेशो तक भट्टे को सील करा दिया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय