Tuesday, April 15, 2025

नोएडा में जमीनी विवाद में दबंगों ने दुकानदार के पैर में मारी गोली,हुए फरार,तलाश जारी

नोएडा। जमीनी विवाद के चलते थाना दादरी क्षेत्र से कुछ लोगों ने पिज्जा की दुकान चलाने वाले एक दुकानदार को अपनी कार में बैठा लिया तथा उसे थाना बादलपुर क्षेत्र के बंबावड़ गांव में ले जाकर उसे गोली मार दी। गोली दुकानदार के पैर में लगी है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अविनाश निवासी कठैहरा रोड दादरी को विकास और अरुण नामक दो लोग अपनी कार में बैठाकर बुधवार की रात को ले गए। ये लोग अविनाश के पूर्व परिचित हैं। उन्होंने बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र के गांव बंबावड़ में ले जाकर दोनों ने अविनाश के पैर में गोली मार दी। उसे गंभीर रूप से घायल अवस्था में उपचार के लिए मोहन स्वरूप अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार घायल के बाद परिजनों ने उसे अन्य अस्पताल में ले जाकर भर्ती करवाया। उन्होंने बताया कि घायल की स्थिति सामान्य है।

 

अपर उपायुक्त ने बताया कि इस मामले में घायल युवक के परिजनों की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। पुलिस को जांच में पता चला है कि दोनों पक्षों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।

यह भी पढ़ें :  नोएडा में फीस वृद्धि का विवरण न देनेे पर 76 विद्यालयों पर लगाया अर्थदण्ड, 3 स्कूलों को नोटिस
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय