Friday, May 10, 2024

एथलेटिक्स में भारत ने अविनाश साबले स्वर्ण के साथ कई रजत और कांस्य पदक जीते

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

हांगझोउ। भारतीय एथलीट अविनाश साबले ने रविवार को पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज दौड़ स्पर्धा में स्वर्ण पदक तथा पुरुषों की ही 1500 मीटर दौड़ में सरोज कुमार ने रजत और जिनसन जॉनसन ने कांस्य पदक जीता। इसके साथ महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में हरमिलन बैंस ने रजत तथा 800 मीटर दौड़ में नंदनी अगसारा कांस्य सहित अन्य मुकाबलों में कई पदक जीते।

चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में आज अविनाश साबले ने एथलेटिक्स में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने पुरुषों की 3,000 मीटर स्टीपलचेज दौड़ में 8:19:53 के समय के साथ पहला स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। इस जीत के साथ अविनाश साबले एशियाई खेलों के इतिहास में 3000 मीटर स्टीपलचेज में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी भी बन गए हैं। एशियाई खेलों यह भारत का 12वां स्वण पदक है तथा एथलेटिक्स के स्पर्धा में तीसरा पदक है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

एशियाई खेलों के आठवें दिन भारतीय एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन किया। पुरुषों के 1500 मीटर दौड़ में स्पर्धा में सरोज कुमार ने रजत तो जिनसन जॉनसन ने कांस्य पदक जीता। वहीं महिलाओं के 1500 मीटर दौड़ स्पर्धा में हरमिलन बैंस रजत पदक जीतने में कामयाब रही।

इसके अलावा पुरुषों के लॉन्ग जंप के स्पर्धा में भी मुरली श्रीशंकर ने रजत पदक जीता। मुरली सिर्फ 0.03 मीटर से स्वर्ण पदक जीतने से चूक गए। वहीं महिलाओं के 800 मीटर हेप्टाथलॉन स्पर्धा में नंदनी अगसारा ने कांस्य पदक जीतने में कामयाब रही। वहीं महिलाओं के चक्का फेंक स्पर्धा में सीमा पूनिया ने 58.62 मीटर का थ्रो करते हुए कांस्य पदक जीता।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय