Tuesday, May 20, 2025

बागपत में ऊर्जा निगम के कर्मचारी ने समूह सखी की चाकू से गोद कर दी हत्या,आरोपी गिरफ्तार

बागपत। जनपद में ऊर्जा निगम के टीजी टू कर्मचारी ने महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। महिला बिजली बिल जमा करने वाली समूह सखी थी जो ऊर्जा निगम के कर्मचारी की बाइक पर बैठकर अपने गांव जा रही थी।

 

जानकारी के मुताबिक, छपरौली थाना क्षेत्र के तिलवाड़ा मार्ग पर गुरुवार देर शाम को समूह सखी की शोभा नाम की महिला काे चाकू से गोदकर माैत के घाट उतार दिया गया। मृतका समूह सखी के रूप में बिजली का बिल जमा करने का काम कर रही थी। महिला का हत्याराेपी ऊर्जा निगम में टीजीटू का कर्मचारी बताया जा रहा है।

 

 

जिसकी बाइक पर बैठकर मृतका शोभा लूम्ब गांव से बैठक खत्म करके वापस लौट रही थी। लेकिन रास्ते में उसकी हत्या कर दी गयी। आरोपी की गिरफ्तारी मौके से कर ली गयी है। पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए आरोपी से पूछताछ करते हुए पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय