Sunday, May 19, 2024

बागपत में ईंट भट्ठा मजदूर की चाकू से गोदकर हत्या,मचा हड़कंप

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

बागपत। शहर के नौरोजपुर रोड पर साथियों ने चाकू से गोदकर ईंट भट्ठा मजदूर की हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

शहर के नौरोजपुर रोड पर स्थित आयशा कॉलोनी में रहने वाला शहजाद (19) ईंट भट्ठा मजदूर था। वह शनिवार की सुबह भट्ठे पर ईंट पथाई का काम कर रहा था। परिवार के ही अल्ताफ ने बताया कि सुबह के समय दो युवक वहां आए और ईंट भट्ठे पर पथाई कर रहे शहजाद को साइड में बुलाकर चाकू से कई वार कर घायल कर दिया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए शहजाद को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। बताया कि मेरठ के अस्पताल पहुंचने से पहले ही शहजाद की मौत हो गई।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय