Saturday, April 26, 2025

बागपत में पुलिस और गोकशों के बीच चली गोलिया, गोली लगने से दो गोकश घायल

बागपत। बागपत जिले में गोकशों की सुबह पुलिस से मुठभेड़ हो गई। जिसमें दो गोकश गोली लगने से घायल हो गए। जिनकी गाड़ी से दो कुंतल गोमांस बरामद किया गया। उधर, मेरठ में भी बदमाश की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई, जिसमें बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।

माता कालोनी के पास यमुना किनारे कुछ दिन पहले गोकशी की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसके बाद से पुलिस टीम गोकशों की तलाश में जुटी हुई थी। जिसमे शनिवार की सुबह करीब पांच बजे पुराने कस्बे के जंगल ने पुलिस ने गोकशों की घेराबंदी कर दी। जहां गोकशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिसमे गोकशों की गोली लगने से सिपाही संदीप घायल हो गया।

जहां मुठभेड़ में गोकश भूरा निवासी बुढ़ाना और रहीस निवासी खेकड़ा पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। जिनका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। बताया गया कि गोकश भूरा पर 13 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने गोकशों की गाड़ी में दो कुंतल गोमांस बरामद किया। पशु चिकित्सक ने मांस का सैम्पल लिया। इससे पहले घायल गोकशों के दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय