Sunday, May 4, 2025

बिजनौर में पड़ोसी ने नाबालिग लड़के से किया कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर के नजीबाबाद थाना क्षेत्र में एक पड़ोसी ने नाबालिग लड़के के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। घटना करीब चार दिन पहले की है।

नजीबाबाद थाना प्रभारी (एसएचओ) अर्जुन सिंह ने कहा, नाबालिग किशोर के साथ अप्राकृतिक यौनाचार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और पीड़ित के परिवार का पड़ोसी है और अक्सर उनके घर आया जाया करता था।

आरोपी की पहचान तुषार के रूप में हुई।

[irp cats=”24”]

रविवार को, घटना के वक्त किशोर घर बाहर अकेला खेल रहा था। आरोपी चॉकलेट दिलाने के बहाने से अपने घर ले गया। जब लड़का घर वापस आया, तो माता-पिता ने उसे डरा हुआ और रोते हुए पाया। पीड़ित ने माता-पिता को आपबीती सुनाई।

थाना प्रभारी ने बताया कि, परिवार ने घटना की तुरंत पुलिस को सूचना दी।

एसएचओ ने कहा, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमने लड़के के मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 377 (अप्राकृतिक यौनाचार) के साथ-साथ पोक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय