Tuesday, April 22, 2025

देवबंद में इंटरमीडिएट में कुमारी तानिया और हाई स्कूल में अकुल ने किया टॉप  

देवबंद (सहारनपुर)। के एल जनता इंटर कॉलेज देवबंद में इंटरमीडिएट एवं हाई स्कूल का  रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। इंटरमीडिएट में कुमारी तानिया 90.2 अंक प्राप्त कर कॉलेज टॉपर प्रथम स्थान पर रही। दूसरे स्थान पर रही कुमारी कनिका ने 89.6 अंक प्राप्त किए। तीसरे स्थान पर रहे वंश वर्मा ने 89% अंक प्राप्त किये। कालेज प्रबंधक दीपक राज सिंघल एवं प्रधानाचार्य राजकुमार ने छात्रों का मीठा मुंह कराकर उनका उत्साह वर्धन किया।
इस अवसर पर संजय धीमान, बलदेव राज शर्मा, आदेश कुमार, संदीप सैनी, ईश्वर सिंह, भारत गोयल, विनय चौहान उपस्थित रहे। हाई स्कूल में अकुल ने 92.3 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, वंशिका ने 89.8 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान व गौरव पांचाल ने 89.8 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
यह भी पढ़ें :  मुम्बई में जैन मंदिर को असंवैधानिक तरीके से तोड़े जाने के विरोध में देवबंद जैन समाज ने एक ज्ञापन एसडीएम देवबंद को सौंपा
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय