Sunday, February 23, 2025

गाजियाबाद में व्यापारी ने बंधक बनाकर रूपए वसूलने का आरोप लगाते हुए सात के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

गाजियाबाद। इंदिरापुरम के अहिंसाखंड की रिषभ प्लेटिनम सोसायटी में एक व्यापारी ने बंधक बनाकर 16 लाख रुपए वसूलने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। आरोप है कि आधा दर्जन से अधिक लोग घर में जबरन घुसे और पत्नी व मां से गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

 

व्यापारी रोहित जैन ने शिकायत दी कि उन्होंने प्रमोद कौशिक और विनोद कौशिक से व्यापार के लिए 36 लाख 41 हजार रुपए का माल लिया था। उन्होंने अधिकांश रुपए जमा करा दिए जबकि 16 लाख रुपए का हिसाब मिलकर करने को कहा। चूंकि, उनके ऑर्डर के अनुरूप माल नहीं मिला था। लेन-देन के विवाद में उनके घर सात लोग अचानक घुस गए। सभी ने पत्नी व मां से गाली-गलौज की। इसी बीच वह बच्चे को स्कूल छोड़कर घर पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें बंधक बनाकर गाड़ी में डाल लिया। वे सभी उन्हें सोनीपत ले जाने की बात कह रहे थे।

 

वह खुद को छोड़ने के लिए कहने लगे। इस दौरान एक आरोपी ने उन्हें पिस्टल दिखाकर 20 लाख रुपए की मांग की और घर पर फोन करवाया। परिजन ने रुपए देने से मना कर दिया। बाद में आरोपियों ने 16 लाख पर बात तय हुई। परिजन ने ओसवाल पेपर के नाम से सात लाख रुपए नकद जमा कराए जबकि दूसरे खाते में नौ लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए। इस तरह आरोपियों ने उनसे 16 लाख रुपये वसूल लिए।

 

इसके बाद व्यापारी को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर छोड़कर भाग गए। उन्होंने लिखित शिकायत देकर प्रमोद कौशिक, विनोद कौशिक और पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि वीडियो फुटेज और रुपए के लेन-देन की जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय