Monday, March 31, 2025

सहारनपुर में ट्रक की चपेट में आकर साइकिल सवार किशोर की हुई मौत,चालक फरार

सहारनपुर (नागल)।सहारनुपर जनपद में हुए एक सड़क हादसे में एक किशोर की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सहारनपुर जनपद के नागल-गागलहेड़ी मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर आज सुबह ट्रक की चपेट में आकर एक साइकिल सवार किशोर की मौत हो गई।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव बोहडूपुर निवासी सेठपाल का बेटा रोहित (13) नागल थाना क्षेत्र के गांव कोटा स्थित एक अस्पताल में सफाई कर्मी का काम करता था। सुबह वह अस्पताल में सफाई कर साइकिल से अपने गांव लौट रहा था। सीडकी पुल से पहले सामने से आ रहे एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई।
घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की शिनाख्त करने के बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई।
पुलिस क्षेत्राधिकारी देवबंद अशोक सिसौदिया ने बताया कि पुलिस ने हादसे के जिम्मेदार ट्रक को कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय