Friday, July 5, 2024

गाजियाबाद में कुत्ते को जमीन पर पटककर मारा, महिला के साथ मारपीट कर कपड़े फाड़े

गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में कुत्ते को जमीन पर पटक कर मारने का विरोध करने पर महिला के दबंगों ने कपड़े फाड़ दिए। मामले में महिला ने क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

महिला ने बताया कि उनका पालतू कुत्ता गली में टहल रहा था। तभी कुत्ते के जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज आई। वह बाहर गई तो देखा कि पड़ोसी प्रदीप कुत्ते को पहले पीट रहा था। इसके बाद उसने कुत्ते को पीछे से पकड़ कर जमीन पर कई बार पटका। इससे कुत्ता चोटिल हो गया और उसकी कुछ देर में ही मौत हो गई। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो प्रदीप ने पहले ईट से उनके सिर पर वार किया। इसी बीच प्रदीप के पिता लोकनाथ, मां लाजवंती भी आ गई। तीनों ने मिलकर उनके कपड़े फाड़ दिए और उनको अर्धनग्न कर दिया।

 

 

गंभीर हालत में उनको पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उनको लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। वहां करीब 20 दिन उनका उपचार चला। मामले की शिकायत उन्होंने पुलिस आयुक्त से की। पुलिस आयुक्त ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। इस बारे में एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि जांच कराई जा रही है। साक्ष्य जुटाए गए हैं। आरोपियों की जल्दी गिरफ्तारी की जाएगी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,351FollowersFollow
64,950SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय