Wednesday, May 21, 2025

गाजियाबाद में युवक ने किया दो महिलाओं पर चाकू से हमला, एक गम्भीर

गाजियाबाद। थाना लोनी क्षेत्रान्तर्गत प्रेमनगर में दो मुस्लिम पक्षों में विवाद के बाद एक युवक ने दो महिलाओं को चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां एक महिला की हालत गम्भीर है।

एसीपी रजनीश कुमार ने बताया कि लोनी थाने के प्रेम नगर में आसिफ और आसमा नामक महिला के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।

मामला बढ़ने पर आसिफ ने चाकू निकालकर आसमा को पेट में चाकू मार दिया, जिससे वह घायल हो गई। इसी बीच आसमा की रिश्तेदार जायदा नामक महिला बीच बचाव में तो आई तो युवक ने उसे भी चाकू से घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि फरार आसिफ को गिरफ्तार करने के लिए टीम का गठन कर दिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय