Friday, April 18, 2025

गाजियाबाद में कूड़े की गाड़ी पर सफाई संदेश बजने से युवक नाराज, चला दी गोली, वायरल वीडियो

गाजियाबाद। गाजियाबाद में सरकारी पालिका की कूड़े की गाड़ी पर सफाई संदेश बजने से एक शख्स इतना नाराज हुआ कि उसने गाड़ी चालक और हेल्पर पर गोली चला दी। हालांकि गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं। यह शख्स अर्धसैनिक बल से रिटायर्ड है और इसने अपने लाइसेंस हथियार से फायर किया था। इस शख्स की हरकत से स्थानीय लोग इतने गुस्साए कि उन्होंने इसकी और उसके बेटे की पिटाई करके रिवाल्वर छीन लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पुलिस का दावा है कि ऐसी कार्रवाई की जाएगी जिससे आगे कोई ऐसी हिमाकत ना करें।

 

यह वायरल वीडियो देखिए। यह गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र का है। आप देख सकते हैं कि कैसे दो जगह लोगों की भीड़ जमा है और उन्होंने 2 लोगों को पकड़ रखा है और उनकी पिटाई कर रही है। दअरसल सारा मामला गाजियाबाद के थाना लोनी क्षेत्र के मुस्तफाबाद इलाके का है। यहां तौहीद नाम का शख्स जो अर्धसैनिक बल से रिटायर्ड है वह रहता है। उसको यहां की नगर पालिका की गाड़ी का सफाई संदेश इतना नागवार गुजरा कि उसने गाड़ी चालक और हेल्पर पर गोली चला दी। गोली उसने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से चलाइए। इसके बाद स्थानीय लोग गुस्सा हो गए। स्थानीय लोगों का कहना था कि अगर गाड़ी सफाई का संदेश नहीं बजगी या हूटर नहीं बजे आएगी तो फिर हमें गाड़ी के आने का पता कैसे चलेगा और कूड़ा हम कैसे गाड़ी में डालेंगे।

 

लोगों में नाराजगी इतनी बड़ी कि उन्होंने इस शख्स और उसके बेटे की पिटाई कर दी और रिवाल्वर छीन ली। वही गाड़ी चालक रोहित का कहना है कि गोली उसके बिल्कुल पास से गुजरी है और वह बाल-बाल बचा है। रोहित के मुताबिक इस शख्स ने उसको पहले भी धमकाया था और वह अक्सर इसके घर के आसपास ना सफाई संदेश हो जाता था ना हूटर लेकिन आज गलती से बज गया।

यह भी पढ़ें :  गाजियाबाद के नए पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गोड ने संभाला कार्यभार, जनसुनवाई में लापरवाही पर कार्रवाई के दिए संकेत

इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय