Sunday, September 29, 2024

गाजियाबाद में गैर संप्रदाय के युवक ने दोस्ती कर किया दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन का डाल रहा जोर

गाजियाबाद। मोदीनगर निवासी एक महिला से गैर संप्रदाय के युवक द्वारा धर्म छिपाकर दोस्ती करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने सच्चाई पता लगने पर महिला को जान से मारने की धमकी दी। शादी की बात करने पर आरोपी महिला पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है। महिला ने पुलिस से मामले की शिकायत की है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

नगर की एक कॉलोनी निवासी महिला पति से विवाद के कारण अलग रहती है। कुछ साल पूर्व उसकी एक युवक से दोस्ती हो गई। आरोप है कि दोस्ती के बाद युवक ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाई। आरोपी काफी समय तक महिला के साथ दुष्कर्म करता रहा। कुछ समय पूर्व महिला ने युवक से शादी की बात की तो वह मुकरने लगा और अपने को गैर संप्रदाय का बताया।

 

 

आरोपी ने अपना सही नाम बताया तो महिला ने सच्चाई पता लगने पर उसका विरोध किया। महिला ने आरोपी युवक से शादी का वादा पूरा करने के लिए कहा तो आरोपी महिला पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। महिला ने इन्कार किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी और परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

 

 

घटना से महिला दहशत में है। महिला सोमवार को हिंदू जागरण मंच के नीरज शर्मा और अन्य पदाधिकारियों के साथ थाने पहुंची और घटना की तहरीर दी। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय