Saturday, May 10, 2025

गाजियाबाद में दहेज में कार और पांच लाख नहीं देने पर तोड़ा रिश्ता, मुकदमा दर्ज

गाजियाबाद। खोड़ा थाना क्षेत्र की काॅलोनी में लड़के पक्ष ने सगाई के बाद दहेज में कार और पांच लाख रुपये नहीं देने पर रिश्ता तोड़ दिया। आरोप है कि आरोपी पक्ष ने सगाई का सामान वापस करके गाली-गलौज के दौरान मारने की धमकी दी। खोड़ा थाने में नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

महिला ने शिकायत दी कि उन्होंने 24 वर्षीय बेटी की शादी के लिए सिकंदराबाद के युवक से रिश्ता तय किया था। एक मई 2024 को लड़के पक्ष के घर सगाई का कार्यक्रम हुआ था जिसमें साढ़े तीन लाख रुपये खर्च हुए। इसके अलावा बेटी की मदद के लिए दहेज में जरूरत का सारा सामान भी दिया लेकिन शादी से पहले लड़के पक्ष ने दहेज में कार और पांच लाख रुपये की शर्त रख दी।

 

 

दोनों पक्षों में बातचीत के लिए पंचायत बुलाई गई। वहां आरोपियों ने उन्हें गाली-गलौज करके मारने की धमकी दी। इसके बाद सगाई का सामान लौटा दिया। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। मामले की जांच कर रहे हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय