Monday, May 12, 2025

गाज़ियाबाद में प्रसव पीड़ा के बाद महिला की मौत से गुस्साए लोगों का थाने पर शव रखकर हंगामा

गाजियाबाद । विजय नगर इलाके में एक निजी अस्पताल में प्रसव पीड़ा के दौरान महिला की मौत से नाराज लोगों ने विजय नगर थाने पर मृत महिला का शव रखकर हंगामा किया। एसीपी निमिष पाटिल मौके पर पहुंचे और इस पूरे मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने का भरोसा दिया तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि 25 वर्षीय एक महिला को प्रसव पीड़ा हुई तो उसे सेक्टर 11 प्रताप विहार के बी 12 में मौजूद एक क्लीनिक पर ले जाया गया। जहां पर महिला को प्रसव पीड़ा हुई और महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। उसके बाद बच्चे की हालत तो ठीक रही। लेकिन महिला की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद अस्पताल के संचालक ने महिला को नोएडा स्थित एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।जिसके बाद महिला के घर वाले के शव को लेकर थाना विजयनगर पहुंचे और अस्पताल के डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर महिला के शव को थाने के सामने रखकर प्रदर्शन किया। आखिरकार ।

मृतका रेखा के पति सतवीर ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ आदर्श कॉलोनी बिहारीपुरा में रहते हैं। उनकी पत्नी रेखा को 6 अगस्त को सुबह करीब 9:30 बजे रेखा को प्रसव पीड़ा हुई।जिसके बाद उपचार के लिए डॉक्टर खालिद खान और डॉक्टर रानी प्रवीण के लाईफ केयर मेडिकल सेंटर पर ले जाया गया। वहां पर रेखा ने एक बच्चे को जन्म दिया। बच्चे की हालत तो ठीक रही लेकिन रेखा की हालत बिगड़ी तो उसे खून चढ़ाया गया खून चढ़ाने के बाद उसकी हालत और ज्यादा खराब होती चली गई। रेखा की हालत बिगड़ने पर उन्होंने रेखा को यहां से हायर सेंटर रेफर करने की बात कही। आरोप है कि रेफर करने के लिए रेखा का आधार कार्ड अन्य कागजात भी नकली बनाकर उसे नोएडा के लिए रेफर कर दिया।

सतवीर का कहना है कि डॉक्टर खालिद खान ने गाजियाबाद से रेफर करने के बजाय अलीगढ़ से रेफर किया हुआ दिखाया। महिला के घर वालों का कहना है कि उसकी हालत गाजियाबाद में ही खराब हो गई थी। क्योंकि महिला को खून चढ़ाते वक्त यहां घोर लापरवाही हुई। जिसके कारण रेखा की मौत हुई।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय