Monday, April 28, 2025

गाज़ियाबाद में बाथरूम में नहाने घुसे पति-पत्नी की मौत, गैस गीजर के कारण हुआ हादसा

गाजियाबाद -होली के दिन मुरादनगर में एक दंपती की मौत हो गई।  बाथरूम में नहाते वक्त पति पत्नी की गैस गीजर से मौत हो गई। दोनों को दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया। दोनों के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

मुरादनगर कस्बे में मेन रोड स्थित अग्रसेन कॉलोनी फेस वन में दीपक गोयल (40) और उनकी पत्नी शिल्पी (36)  दो बच्चों सहित रहते थे। बुधवार शाम करीब 4 बजे वे होली खेलने के बाद बाथरुम में नहाने के लिए गए और जब एक घंटे तक बाहर नहीं निकले और अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो बच्चों ने पड़ौसियों को बताया। पड़ौसियों ने आकर वेंटिलेशन का कांच तोड़कर कुंडी खोली तो दंपती मृत अवस्था में पड़े थे।होली के दिन हुई इस घटना से परिवार और आसपास में गम का माहौल है।

पुलिस के मुताबिक, दोनों पति-पत्नी होली खेलने के बाद बुधवार शाम करीब चार बजे बाथरूम में नहाने के लिए चले गए। घंटो तक भी जब वे बाहर नहीं निकले तो बच्चों ने शोर मचाया। परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला। देखने पर पता चला कि गैस गीजर चल रहा था। बाथरूम में वेंटिलेशन की व्यवस्था नहीं की गई थी। परिवार के लोगों ने आनन-फानन में दोनों पति पत्नी को गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया।

[irp cats=”24”]

पड़ौसियों से सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर, होली के दिन हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मचा है। दोनों के छोटे बच्चे हैं उनका रो रो कर बुरा हाल है। जैसे ही इस घटना की जानकारी बाजार में लगी तो मातम पसर गया। इस बारे में एसीपी निमिष पाटिल का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला गैस गीजर की वजह से बाथरूम में ऑक्सीजन की मात्रा कम होने से होना प्रतीत हो रही है फिर भी मामले की छानबीन की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय