Thursday, June 27, 2024

गाजियाबाद में बदमाशों ने युवक पर चलाई गोली कुत्ते को लगी, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद  

गाजियाबाद। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी गार्डन कॉलोनी में बाइक सवार तीन बदमाशों ने राहगीर पर गोली चला दी। राहगीर ने एक महिला के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई है। बदमाश की गोली वहां लेटे एक कुत्ते को लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। बदमाशों ने कुछ दूरी पर खड़े दूसरे युवक पर भी हथियार ताने।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मुनीश निवासी लक्ष्मी गार्डन ने बताया कि वह घर से कुछ दूरी पर खड़े था। तभी एक बाइक पर तीन बदमाश नशे की हालत में आए। तीनों बदमाशों ने मुनीश को अपने पास बुलाया। मुनीश बदमाशों के पास नहीं गया। तभी एक बदमाश ने जेब से तमंचा निकाला और मुनीश पर तान दिया। मुनीश अपनी जान बचाकर भागने लगे। बदमाशों ने बाइक से मुनीश का पीछा किया। बदमाशों के पास में आने पर मुनीश घर के बाहर बैठी महिला के पीछे छिप गया। महिला के साथ उनके बच्चे भी थे। पास में एक कुत्ता लेटा हुआ था।

 

हथियार तानने पर महिला बदमाशों के सामने हाथ जोड़कर खड़ी हो गई और फायरिंग नहीं करने की बात कहने लगी। महिला बदमाशों से बोली कि गोली मत चलाना बच्चों के लग जाएगी लेकिन, बदमाश नहीं माने और गोली चला दी। गोली कुत्ते के सिर में लगी। गोली चलने के बाद मुनीश महिला के घर के अंदर भाग गया। बदमाश घर के बाहर खड़े होकर उसका इंतजार करने लगे लेकिन, मुनीश बाहर नहीं आया। कुछ देर बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

 

आसपास के लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। कुछ देर बाद बाइक सवार तीन बदमाश घटना स्थल से कुछ दूरी पर अत्री चक्की वाली गली में पहुंचे। उन्होंने घर के बाहर खड़े शिवा को बुलाया। शिवा को शक हुआ, तभी एक बदमाश ने शिवा पर हथियार तान दिया। शिवा वहां से भागकर एक दूध की डेरी में छिप गया। कुछ देर बाद बदमाश वहां से भी फरार हो गए। दोनों पीड़ित थाने पहुंचे। अंकुर विहार एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। बदमाशों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना क्यों की इसका गिरफ्तारी के बाद पता चलेगा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय